फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड

Wed, 25 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी क्लिपिंग बना ली। इसके बल पर उसने किशोरी का दो माह तक शोषण किया। इसके बाद युवक ने अश्लील क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति है।

 किशोरी के पिता ने तहरीर में कहा है कि करीब दो माह पूर्व उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने इस दौरान गोली मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


आरोपी दुष्कर्म की वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दो माह तक किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। इससे तंग आकर किशोरी ने जब युवक की हरकतों का विरोध    करना शुरू किया तो उसने उसकी वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर दी। 

 यह वीडियो गांव में कई लोगों के मोबाइल पर दिखी तो परिजनों को खबर मिली। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें