फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों में चलीं गोलियां, एक बदमाश घायल 

Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंसूपुर में एनएच-58 पर स्थित रेस्टोरेंट पर चार बदमाशों के बीच में मारपीट हो गई। तीन बदमाशों ने एक बदमाश पर गोलियां चला दी। गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। एक गोली बदमाश के कंधे से रगड़ती हुई निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीन बदमाश घायल साथी बदमाश को छोड़कर अलग-अलग बाइकों पर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने भागदौड़ कर एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दो बाइक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से दो पिस्टल, दो तमंचे व एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

नेशनल हाईवे पर नावला कोठी के पास स्थित अलकनंदा रेस्टोरेंट पर मंगलवार शाम को दो बाइकों पर चार बदमाश पहुंचे। रेस्टोरेंट मालिक व नौकरों को चारों के बदमाश होने की भनक तक नहीं लगी। इन चारों बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर शराब पी। शराब पीते समय किसी बात को लेकर इन बदमाशों की आपस मेें कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद तीन बदमाशों ने अपने चौथे साथी बदमाश को मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो, बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। रेस्टोरेंट पर गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। बदमाशों की गोली चौथे बदमाश के कंधे से रगड़ती हुई निकल गई। जिससे वह बदमाश घायल हो गया। रेस्टोरेंट मालिक ने गोलियां चलने पर 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर तीनों बदमाश अपने चौथे साथी बदमाश को छोड़कर अलग-अलग बाइक पर बैठकर फरार होने लगे। दो पुलिस कर्मियों ने रेस्टोरेंट पर घायल बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने जीप से बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। एक बाइक पर बैठे दो बदमाश तो फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर अकेले जा रहे बदमाश को पुलिस ने हाईवे पर रायपुरी नंगली गांव के सामने दबोच लिया।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की तलाश ली तो, उसके कब्जे से दो पिस्टल, दो तमंचे सहित एक दर्जन से अधिक कारतूस मिले। पुलिस ने असलाह बरामद कर बाइक को भी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस घायल बदमाश सहित दोनों से थाने में पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा भी थाना मंसूरपुर पहुंचे। एसपी सिटी ने भी पकड़े गए बदमाश से करीब एक घंटा बातचीत की।

बदमाशों का बड़ी घटना को अंजाम देने का इरादा था
एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चारों बदमाशों का मकसद क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को भी अंजाम देने का मकसद हो सकता था। एक बदमाश के पास से इतना असलाह मिलना भी इस बात को साबित करता है। फिलहाल पकड़े गए बदमाश से पूछताछ चल रही है।

बदमाश के कंधे पर काफी चोटें हैं। संभवत: बदमाश के कंधे से गोली रगड़ती हुई निकली है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। चिकित्सक ही गोली लगने की पुष्टि कर सकते हैं। दोनों बदमाश से पूछताछ करने के बाद की बुधवार की सुबह घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें