फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर खूनी संघर्ष, चार घायल

Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता के ग्राम पांडुखेड़ी में छेड़छाड़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पांडुखेडी निवासी कंवरपाल ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर उसके छोटे भाई का दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने उसकी पोती के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध किया गया था।

इसको लेकर मंगलवार  को गांव में पंचायत आहूत की गई थी। इसमें दामाद पक्ष को बुलवाया गया था। आरोप है कि इसी  दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें रोहित पुत्र नीटू व नीटू पुत्र कंवरपाल गंभीर रूप  से घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर दूसरे पक्ष की ओर से मिष्ठा देवी ने थाने पर दी तहरीर में बताया उसका पति ज्वालापुर जिला हरिद्वार में रहता है। जो कि रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके चाचा ने उस पर अपनी पोती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

इसके बाद मंगलवार को पंचायत हुई। आरोप है कि इसी दौरान उसके चाचा के लड़कों ने उसके भाईयों व बहन के साथ मारपीट करते हुए उसके जेवरात भी छीन लिए। इसमें डोली, रोहित घायल हो गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें