फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कोठी को चोरों ने खंगाल डाला

Sun, 18 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के जेवी जैन कालेज रोड स्थित कुलतार सिंह नगर में चारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर लाइसेंसी रिवाल्वर, दोनाली बंदूक, लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। दंपति दो सप्ताह से हल्द्वानी में अपने बेटे के पास गया हुआ था। लौटने पर घटना का पता चलने पर थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


कुलतार सिंह नगर में आईटीसी से टेक्नोलॉजी सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड सुनील कुमार चौधरी अपनी पत्नी बृजेश कुमार के साथ रहते हैं। उनका बेटा शत्रुघ्न सिंह हल्द्वानी में सर्विस करता है। सुनील चौधरी के मुताबिक 30 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी में रह रहे अपने बेटे के पास चले गए थे।

शुक्रवार की रात घर लौटे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। रसोई घर की ग्रिल उखड़ी हुई थीं। उन्होंने आशंका जताई कि रात में चोर चारदीवारी फांदकर अंदर आए फिर ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि कमरे और स्टोर के ताले तोड़कर चोर उनका 0.22 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर, 25 कारतूस, 12 बोर की दोनाली बंदूक के अलावा जेवरातों में दो सोने की चेन, चार चूड़ी, तीन जोड़ी कुंडल, तीन अंगूठी, एक नेकलेस सेट, चांदी के 35 सिक्के, चांदी की प्लेट और 5000 रुपये की नगदी ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एके सिंह ने भी मौका मुआयना किया। सुनील कुमार चौधरी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें