फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकुओं से गोदा, जिंदा जलाने का प्रयास

Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चिलकाना निवासी जमील को कुछ बदमाशों ने चिलकाना रोड पर पकड़कर चाकुओं से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती जमील पुत्र शकील ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इनमें एक पक्ष नकुड़ का था। बताया कि घटना में उसका नाम भी आया था, जबकि उसका कोई कसूर नहीं था।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह मैजिक लेकर जा रहा था। सेंट मैरी स्कूल के पास छह बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर वार किए। बचने के प्रयास में उसकी बाजू पर भी चाकू लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने केन में मिट्टी का तेल लिया हुआ था। उन्होंने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। साथ ही मैजिक को भी जलाने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया। इस दौरान बदमाश बचकर भाग निकले। पीड़ित ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें