फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसारपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ी

Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के संसारपुर गांव में खुराफाती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। 
विज्ञापन


बेहट कोतवाली के संसारपुर गांव के दलितों ने बुधवार की दोपहर में पेयजल परियोजना के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित देखकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भीम आर्मी के पदाधिकारी संसारपुर पहुंचे और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए रोष प्रकट किया। इसके बाद गांव के दलित समाज के लोग भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल की अगुवाई में देर शाम करीब 6 बजे तहसील बेहट में सीओ विष्णुचंद
विज्ञापन


गौतम से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को इस मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे और  ग्रामीण मुनीष कुमार की तरफ से घटना की तहरीर दी।

सीओ ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक ससम्मान बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित कराए जाने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने पर संगठन के लोग और ग्रामीण लौट गए। 

इस दौरान डॉ. मनीष कुमार, विक्रम सिंह, अजय कर्णवाल, धर्मेंद्र मौर्य, रणवीर सिंह, सुबोध कुमार के अलावा ग्रामीण संजू, मुनीष, अमित अर्जुन, दीपू, नवीन, महीपाल सिंह, संदीप आदि रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव  का कहना है, कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें