फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को मुठभेड़ में एक 50 हजार का इनामी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली देहात पुलिस ने बीजोपुरा नहर पुल से हलालपुर की और जाने वाली नहर की पटरी से 50 हजार के इनामी अय्याज उर्फ कंगारू निवासी जुल्मगढ़ थाना मंडी सहारनपुर को दबोचा है। 

विज्ञापन


आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अय्याज पर सहारनपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सामने आई ये बड़ी वजह, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल काफी समय पहले चोरी की थी। आरोपी 2016 में सहारनपुर से फरार होने के बाद राजस्थान के जोधपुर चला गया था। वहां फर्नीचर बनाने का काम करने लगा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें