फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: चार आरोपी गिरफ्तार, युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद कराया था धर्म परिवर्तन

Wed, 24 Mar 2021 06:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के चार आरोपी गिरफ्तार 
  • अश्लील क्लिप बनाकर किया था लड़की को ब्लैकमेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करने और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले चार आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी छह आरोपी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली में पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव के ही मोहम्मद अहमद ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ उसे बंधक बनाकर मुजफ्फरनगर ले गए और वहां जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अहमद, अशरफ, राजिक और मोतीलाल को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार किया। इस मामले में छह आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें