फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के खिलौना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
shot dead
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में बदमाशों ने देवबंद की और से रुड़की जा रहे खिलौना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी का शव बार्डर से सटे चोंदाहेड़ी झबरेड़ा मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।  
विज्ञापन


रुड़की के गणेशपुर गांव निवासी पंकज राणा (40) खिलौना व्यापारी है। जो दिल्ली से खिलौने लेकर देवबंद आता है और यहां से टेंपो आदि में उसे रखकर रुड़की भेज देता है, जबकि खुद बाइक से जाता है।

रविवार को वह व्यापार के सिलसिले में देवबंद आया था और देर शाम बाइक पर वापस रुड़की जा रहा था। जब वह बार्डर से सटे चोंदाहेड़ी-झबरेड़ा मार्ग पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पंकज की तलाशी दौरान मोबाइल पर मिले नंबर से उसके परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी गई।

चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि पंकज की रुड़की में ही किसी से रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिश के चलते ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

हरिद्वार के एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के सिर एवं शरीर पर कई गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से एक कारतूस 315 बोर और चार कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं। छानबीन के बाद घटना देवबंद की निकली। इस पर देवबंद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और शव अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें