फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट लिया

Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बाइकर्स गैंग ने लूट की दो वारदातों का अंजाम दिया और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। त्यौहार की नजदीकी के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं है। 
विज्ञापन


लूट की पहली वारदात दिन में दो बजे गांव ढाकादेई निवासी दंपति के साथ हुई। गांव निवासी हसीबा अपने पति अयूब के साथ गांव दौलतपुर निवासी अपने भाई मंगत के घर जा रही थी।

जैसे ही ये लोग माजरी मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से आए दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर अयूब का मोबाइल, तीन हजार की नगदी और उसकी पत्नी हसीबा के कानों के कुंडल नोच लिए। पीछे से राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


दूसरी वारदात गांव दौलतपुर निवासी वाजिद के साथ हुई। वह पशु मंडी से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह माजरी मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचा तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने उसकी जेब में रखे रुपये लूटने का प्रयास किया तो वह बदमाशों से भिड़ गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक कर मारपीट करते हुए 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उसने कुछ राहगीरों के साथ बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर वारदात की जानकारी दी।

उधर बुधवार रात भी फर्नीचर व्यापारी से हुई लूट के मामले में कोई कार्रवाई करना तो दूर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जबकि लोगों में रोष है।  कोतवाल पवन शर्मा का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें