फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका

Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के रामगढ़ रोड स्थित जैनसभा के पास सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान है। ऐसे में पुलिस ने हत्या का मामला मान कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के वैशाली का रहने वाला सुरेंद्र रेवाड़ी में रिक्शा चलाता था। वह यहां पूर्ण नगर में रह रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार दोपहर किसी ने रामगढ़ रोड पर सरसों के खेत शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

वह लहुलुहान अवस्था में था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मोबाइल मिला। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि उसके गुप्तांगों पर भी चोट मारी हुई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस को अभी तक यह पता नहीं लग पाया कि हत्या किसने की और क्यों की। सदर एसएचओ जयसिंह का कहना है कि सुरेंद्र की हत्या हुई है। हत्या के बाद शव खेतों में फेंक दिया गया। हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें