फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 22 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। बागड़ वाले कंदूरी में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के छोटा हाथी वाहन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं दो के हाथ कट गए और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रामपुर थाना क्षेत्र के गांव गाड़ेवाला से दलित समाज के लोग छोटा हाथी वाहन से नकुड़ के गांव टाबर में गुग्गापीर की कंदूरी में शामिल होने जा रहे थे। वाहन में बीस से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे।

गांव भैरमऊ के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी वाहन उछलकर कई फीट पीछे जाकर गिरा और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में दो युवक अरविंद (25) और अनुज (15) की मौके पर ही मौत हो गई। अतरकली और उसकी बीस वर्षीय लड़की मुनेश के एक-एक हाथ कट गए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से अतरकली पत्नी धूमसिंह, रीना पुत्री शीशल, मुनेश पुत्री धूमसिंह, विनोद पुत्र रामचंद्र, मुनेश पत्नी समेसिंह, शारदा पुत्री बलदेव, रजनीश पुत्र पाल्ला, अक्षय पुत्र बीरसिंह, विमला पत्नी शिवलाल समेत कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां अतरकली और रीना की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें