फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Sat, 22 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने पर अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे का बार संघ ने विरोध कर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही जिलाधिकारी न्यायालय का स्थायी रुप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिवक्ता भवन सभागार में जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा की बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह गौतम ने की।

जिसमें कहा गया कि सर्वसम्मति से विद्युत विभाग के अधिशाषी  अभियंता द्वारा कुछ अधिवक्ताओं व अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में गलत व  झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि यह मुकदमा प्रशासन की शह पर दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं ने इस कृत्य की निंदा करते हुए शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी अधिवक्ता जिलाधिकारी न्यायालय का स्थायी रुप से बहिष्कार करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री महेशप्रसाद साहू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें