फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण में शिक्षिका समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
 थल सेना के एक जवान ने अपने नाबालिग बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए एक शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


शिक्षक नगर निवासी ऋषिपाल सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विपुल नगर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। गत 11 मई को वह बधावली गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा।

उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए विपुल की तलाश शुरू कर दी। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित डिफेंस कॉलोनी पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने बताया कि विपुल को आदर्श कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी रितू वर्मा के साथ कार में जाते हुए देखा गया। उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन



ऋषिपाल ने बताया जिस स्कूल में उसका बेटा पढ़ रहा है रितू वर्मा उसमें शिक्षिका के पद पर रह चुकी है। आरोप लगाया कि शिक्षिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपुल का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं विपुल का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन


जब वह रितू वर्मा के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ मिला। पुलिस ने ऋषिपाल की तहरीर पर शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें