फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो से संदिग्ध कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गिरफतारी
विज्ञापन
सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध कश्मीरी युवक घुस जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आईबी, एलआईयू समेत संबंधित सभी एजेंसियां थाना जनकपुरी पुरी पहुंचकर संदिग्ध युवक से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग सका।

बुधवार की शाम को रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों को संदिग्ध रूप से एक युवक घूमता हुआ नजर आया। वहां के लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। संदिग्ध युवक के पैरामाउंट में घूमने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक से कई घंटों तक पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी तिलांगढ़, थाना नई मंडी, राजौरी, जम्म एंड कश्मीर बताया।
विज्ञापन


रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आईबी, एलआईयू एवं अन्य एजेंसियाें की टीम थाना जनकपुरी पहुंच गईं और पकड़े गए युवक से कई घंटे तक पूछताछ की। बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की जारी रही।

पूछताछ में युवक से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नहीं हो सकी। युवक पागलों जैसी हरकतें कर रहा है। पुलिस उसे पागल मान रही है। फिर भी एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें