फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया गैंगरेप

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में पहले शादी का झांसा देकर और फिर डरा धमकाकर दो सगे भाई छह माह तक गांव की एक युवती से जबरन गैंगरेप करते रहे। गर्भ ठहर जाने पर युवती   का गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की दहशत के कारण छह माह से पीड़िता के परिजनों की पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं हुई। शनिवार को हिम्मत कर उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व दो सगे भाई मुरसलीन और मुकीम ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में डरा धमकाकर छह माह तक उसके साथ बलात्कार करते रहे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो गंगोह में किसी अज्ञात स्थान पर उसका गर्भपात करा दिया गया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। उसकी बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आरोपियों के घर जाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।

आरोपियों की दहशत के कारण वह पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उधर, गांव में बदनामी होने से पीड़िता की मानसिक हालत खराब होने लगी।

शनिवार को परिजनों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें