फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या

Sun, 12 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेप के बाद हत्या पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर में सात साल की बालिका की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बालिका शुक्रवार की रात संत रविदास जयंती पर मंदिर में वितरित हो रहा प्रसाद लेने गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को ग्राम सबदलपुर में संत रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। गांव के ही एक परिवार की 7 साल की बालिका घर से रात लगभग आठ बजे मंदिर से प्रसाद लेने के लिए गए।

मंदिर से प्रसाद लेकर घर लौटते समय अचानक बालिका गायब हो गई। देर रात तक जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात लगभग डेढ़ बजे बालिका की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात में ही बालिका की तलाश शुरू कर दी। परिजन और पुलिस पूरी रात बालिका को तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

सुबह बालिका को तलाश करती हुई पुलिस रामशरण के ईख के खेत में पहुंची तो वहां बालिका का शव पड़ा हुआ मिला। बालिका का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बालिका की दुष्कर्म के बाद कपड़े से गला घोंटकर हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही एसएसपी लव कुमार, एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी सुनीति समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें