फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे से छात्र की मौत के बाद छापेमारी

Sun, 14 Jan 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लक्की गेट पर पतंग विक्रेताओं के यहां छापा मारने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर छात्र की मौत के बाद जागे प्रशासन ने मांझा विक्रेताओं के यहां शनिवार को छापेमारी की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शहर में कुछ दिन पूर्व चाइनीज मांझे से घायल हुए छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


ब्रिज विहार तोता चौक निवासी बॉबी सैनी पुत्र सतपाल सैनी जेवी जैन इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले  पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे से उसका हाथ कट गया था।

हाथ से काफी खून बहने पर पहले उसे क्षेत्र के ही चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर हरियाणा के अंबाला में स्थित बराड़ा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि चाइनीज मांझे के कांच और केमिकल के कारण बॉबी के शरीर में संक्रमण फैल गया। इसके चलते ही उसे बचाया नहीं जा सका। बॉबी की मौत से परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन


बत दें कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पहले भी कई लोगों की जान चुकी हैं और आए दिन बच्चे और बड़े इस मांझे की चपेट में आकर घायल होते रहते हैं। दो वर्ष पूर्व जिला अस्पताल पुल पर जाते समय एक युवक की चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हुई थी। 

इसी तरह शारदानगर पुल पर चाइनीज मांझे से घायल होकर एक व्यक्ति की जान गई थी। इसके अलावा आए दिन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लोग घायल होते रहते हैं।  हर वर्ष बसंत पंचमी से पूर्व बाजारों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकने लगता है।

पुलिस-प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है। कुछ जगहों पर छापे मारने और मांझा जब्त करने के बाद कार्रवाई रोक दी जाती है। दूसरी ओर, मोटे मुनाफे के चक्कर में विक्रेता चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बेचते रहे हैं।


हालांकि मंडी कोतवाली क्षेत्र के तोता चौक निवासी बॉबी की शुक्रवार को हुई मौत के बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आ गई। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर मंडी कोतवाली पुलिस ने लक्खी गेट में पतंग और मांझा विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इससे मांझा विक्रेताओं में खलबली मच गई। पुलिस ने दुकानों से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया।

पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने चायनीज मांझा बेचने के आरोप में तहसीन, अनस और रजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें