फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली गोलियां और धर दबोचा एक बदमाश

Wed, 18 Oct 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों का पीछा करते हुए बड़गांव पुलिस एवं स्वाट टीम के साथ बदमाशों की ग्राम सहजी के पास मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। जिससे वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। 

सोमवार की रात लगभग 12 बजे नानौता के मोहल्ला शेखजादगान निवासी इस्तखार बाइक से बड़गांव से घर लौट रहा था। कातला ईंट भट्ठे के समीप पीछे से काले रंग की एक बाइक सवार तीन बदमाश आए और इस्तखार को हथियारों से आतंकित करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली और भाग गए। इस्तखार की सूचना पर मल्हीपुर रोड पर रात्रि गश्त पर मौजूद बड़गांव पुलिस एवं स्वाट टीम ने बदमाशों का पीछा किया। टीम ने बदमाशों को ग्राम चंदपुर मजबता से ग्राम सहजी के निकट शब्बीरपुर मोड़ पर घेर लिया।

इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। साथी को गिरता देख शेष दो बदमाश उसे छोड़कर दूसरी बाइक से भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मी राहुल के पैर में भी गोली लगी।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम थाना बेहट के गांव कादरपुर निवासी सतीश बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं एक पिस्टल बरामद की ली है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश सतीश एनकाउंटर में 11 सितंबर को ढेर हुए शमशाद का साथी है। उधर, टीम को एसएसपी बबलू कुमार ने दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

टीम में बड़गांव एसओ मुनेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडेय, एसआई संदीप, जितेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, प्रभात कुमार, अफजाल, कुनाल मलिक, शमीम, अंकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें