फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बहू की गला घोंटकर हत्या

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों का आरोप है कि हत्या के बाद से ही ससुराल वाले फरार हैं। गांव में बेटी की लाश को पड़े हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन पुलिस ने भी उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया। उल्टा उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंचे नानौता थानाक्षेत्र के गांव छिछरौली निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में बेटी रुबी की शादी खेड़ामुगल के गांव महमूदपुर में एक युवक के साथ की थी। शादी में काफी सामान देने के बावजद, बेटी के ससुरालिए खुश नहीं थे। 

राजपाल का आरोप है कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि रुबी की हत्या कर दी गई है। वह परिवार के लोगों के साथ महमूदपुर पहुंचा तो देखा बेटी का शव घर में पड़ा हुआ था। सभी ससुराल वाले फरार थे। राजपाल का आरोप है कि शुक्रवार से शव वहीं पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने न तो शव को पीएम के लिए भेजा और न ही उनकी रिपोर्ट दर्ज की। इतना ही नहीं वह प्रधान के साथ मिलकर उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। इस दौरान राजपाल के साथ ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, अमरपाल और सुरेश कुमार आदि भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें