फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचाने जाने के डर से की थी हत्या

Wed, 18 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम दबाव के बीच पुलिस ने चार दिन में मोबाइल कारोबारी हिमांशु अरोड़ा की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल रहे दो बदमाशों को भी धर दबोचा है। बदमाशों के पास से लूट के एक लाख 98 हजार रुपये, दो तमंचे और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


12 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे चार बदमाशों ने जैन कॉलेज के पास गिफ्ट ओ शॉपी के स्वामी हिमांशु अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही बदमाश उसकी स्कूटी की डिग्गी से लाखों रुपये भी लूटकर भाग निकले थे। घटना के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं और व्यापारियों ने एसएसपी से मिलकर घटना के खुलासे तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

पुलिस को अल्टीमेटम भी मिला हुआ था। एसएसपी आरपीएस यादव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पांच टीमों को घटना की जांच में लगाया था। टीमें एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एएसपी सुनीति और सीओ द्वितीय अमित नागर की देखरेख में काम कर रही थी। साथ ही बदमाशों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सोमवार की शाम थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौक से घटना में शामिल दो बदमाश आकाश त्यागी और भावित उर्फ भीमा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे तथा लूट के एक लाख 98 हजार रुपये भी बरामद किए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया।

एसएसपी आरपीएस यादव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बदमाशों तक पहुंचने वाली पुलिस टीमों की सराहना की। हालांकि अमजद और उसका साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है, जबकि अमजद काफी समय से आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें