फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई कार्यालय पर बिजली कर्मचारी संघ का धरना

Wed, 18 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारी संघ का धरना जारी। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर उत्तर प्रदेश  बिजली कर्मचारी संघ का धरना मंगलवार को भी जारी रहा।  कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अधिकारियों को मांगों के निस्तारण करने के लिए 15 मई तक समय दिया गया था, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते संविदा मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया गया है। दूसरे दिन का धरना संतोष यादव की अध्यक्षता में हुआ। 
विज्ञापन

जोन अध्यक्ष अशर्फी लाल और मंडल अध्यक्ष सागिलराम चौधरी ने बताया कि अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है, और जिसके चलते कर्मियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर रामप्रकाश, चंद्रसेन, रामजी, विजय चौधरी, राधेश्याम, श्रवण कुमार, रतनसेन, विद्याराम, नकुल चौधरी, मनोज भारती, चंद्रप्रकाश पांडेय, संकटा पांडेय, अशोक, राधेश्याम, विक्रम, चंद्रमौल प्रकाश, सुरेंद्र प्रजापति, गौरीशंकर, शिव शंकर  चौधरी, पतिराम, विनोद शुक्ल, विनय श्रीवास्तव, शैलेश यादव, महेंद्र गौड़, अनुराग चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, रवींद्र कुमार, विकास चंद्र, चंद्रसेन, गाजन, प्रेमप्रकाश, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें