फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए आई लाखों की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तल्हेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंजाब से अंग्रेजी शराब का जखीरा लेकर आ रहे एक ट्रक से करीब 1160 पेटियां बरामद की है। शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। शराब को छिपाने के लिए ऊपरी हिस्से में बारदानें की बोरियां रखी गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रधानी चुनाव में विभिन्न प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए भारी मात्रा में हरियाणा और पंजाब से शराब की तस्करी करा रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे आबकारी विभाग ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि एक दस टायरा ट्रक में पंजाब से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा लाया जा रहा है। हरकत में आई देवबंद की तल्हेड़ी बुजुर्ग पुलिस ने तुरंत ही ट्रकों की चेकिंग शुरू कर दी।

करीब साढ़े छह बजे सहारनपुर की ओर से आ रहे एक दस दायरा ट्रक को पुलिस ने रोका और उसके चालक से ट्रक में लदे सामान के संबंध में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका, जिसके चलते पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक के अंदर पहले बारदानें की बोरियां दिखाई दी। मगर, पुलिस ने बोरियों के नीचे तलाशी ली तो शराब की पेटियां देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन


तुरंत ही उच्चाधिकारियों को इसकी खबर की गई। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे और ट्रक में मौजूद चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में चालक ने अपना नाम गुरुदेव सिंह निवासी दुखेड़ा बसी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब और परिचालक ने अपना नाम राकेश कुमार मोहल्ला चकरी जिला भटिंडा पंजाब बताया। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ पंजाब बार्डर से सटे हल्ली माजरा से दो ट्रक चले थे।

करनाल आने पर एक ट्रक किसी दूसरी तरफ निकल गया। ट्रांसपोर्ट मालिक ने उन्हें मुजफ्फरनगर जाने को कहा था। इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि ट्रक के अंदर से 1160 शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही बोतलों पर चिपकाने वाले सैकड़ों रेपर भी बरामद हुए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि शराब को किसने मंगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

दर्जनों नाका पास कर गया ट्रक
पंजाब से शराब भरकर चला ट्रक तीन राज्यों के दर्जनों चेक नाकों को पास कर गया। हालांकि कहीं भी पुलिस द्वारा इसकी तलाशी तक नहीं ली। जबकि दूसरे राज्य में जाने के लिए कॉस्मेटिक का सामान दिखाकर ट्रक की बहती कटवाई गई थी। इससे पुलिस और आबकारी की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी हे। फर्जी कागजों के बूते शराब से भरा ट्रक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा तंत्र को फेल करते हुए आसानी से आगे निकल गया। कहीं भी उसकी तलाशी तक नहीं हुई। सवाल यह उठता है कि थानों और चौकी के बाहर खड़े पुलिस आखिर किस बात की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें