फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनजी मॉल से कूदा छात्र

Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्र के कूदने की जानकारी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल में बृहस्पतिवार को एक छात्र वहां मौजूद लड़की से झगड़ा करने के बाद दूसरी मंजिल से कूद गया। गंभीर हालत में उसे मॉल से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि उसके कूदने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मगर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां मौजूद लड़की से झगड़ा करने के बाद कूदा।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी एक लड़की वहां पहुंची थी और उससे मिलने की जिद पर अड़ी थी। हालांकि झगड़े के बाद और नीचे गिरे होने का वीडियो मॉल के सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन


20 फीट से ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र के शरीर में कई फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

शुभम कोरी पुत्र कश्मीरा लाल निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। वह इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा है और मेरठ में किसी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक में एडमिशन के लिए प्रयासरत था।

वह सुबह 10 बजे घर से निकला और जीएनजी मॉल में पहुंच गया। दोपहर में वह अचानक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि वह मल्टीफ्रैक्चर का शिकार हो गया है। उसकी हड्डियां बुरी तरह टूटी है और फेफड़ों तक में खून चला गया था। उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना के कई घंटे तक पुलिस मामले से बेखबर रही। काफी देर बाद पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मीडियाकर्मियों के वीडियो आदि देखने के बाद वह हरकत में आई और जांच में जुटी। हालांकि घायल छात्र के परिजनों ने अब तक किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि अभी उन्हें केवल बेटेे की फिक्र है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें