फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकलापुरी रोड पर गोवंश ले जाने पर हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के शकलापुरी रोड पर रविवार दोपहर छोटा हाथी वाहन में गोवंश ले जाने को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उन्हें शांत कर उनके द्वारा पकड़े गए वाहन से गाय बरामद की। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया। दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शहर में गोवंश की तस्करी और कटान को लेकर पहले भी हंगामे हो चुके हैं।

शकलापुरी रोड पर हनुमान नगर चौक के पास बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सूचना पर गाय ले जा रहे छोटे हाथी वाले वाहन को रुकवा लिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई कि अवैध रूप से गोवंश ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम के सामने काफी देर तक हंगामे के बाद वाहन से गाय को बरामद कर लिया गया जबकि वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान वाहन के साथ एक गोवंश तस्कर को तो पुलिस ने पकड़ लिया मगर उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।

गोवंश को लेकर हंगामा करने और उसे पकड़वाने वालों में अभिषेक पंडित, राहुल झाम,  विक्रांत पंडित, प्रिंस, प्रेमपाल कटारिया, कन्हैया अरोड़ा, तनुज शर्मा, विक्रांत पंडित, शुभम मित्तल आदि शामिल रहे।

उधर, देहात कोतवाली प्रभारी सुभाष राठौर ने बताया कि पकड़ा गया गोवंश तस्कर मानकमऊ निवासी सलमान पुत्र सलीम है जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई गाय को गौशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें