फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की दुकान में लाखों की चोरी

Sun, 03 Apr 2016 11:41 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दुकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के  गांव करमपुर में एक परचून की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। यह दुकान एक स्थानीय भाजपा नेता की है। सुबह दुकान का शटर टूटा होने पर भाजपा नेता को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निगड़ा निवासी भाजपा नेता अनुज चतुर्वेदी हाइवे रोड करमपुर में परचून की दुकान चलाते हैं। इस दुकान में वह मोबाइल का काम भी करते है। शनिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह भाजपा नेता के भाई ने दुकान का शटर टूटा देखा। सूचना पर पहुंचे एसएसआई विष्णु गौतम ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने तत्काल डाग स्क्वायड टीम को बुलाया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से चीनी, डालडा, रिफाइंड के अलावा अन्य घरेलू सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने चोरी की घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान बताया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


50 कदम गया फिर लौटा डाग
औरैया। दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया था। दुकान के अंदर जाने के कुछ देर बाद डाग बाहर निकल आया और खेत की ओर जाने लगा। लेकिन 50 कदम जाने के बाद वहीं पर खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें