फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय हुई तो प्रेमी संग गई और उठाया यह दुस्साहसिक कदम

Wed, 14 Feb 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत पर गमजदा परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में लंबे समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी के बावजूद परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी तो वह प्रेमी के साथ बारात आने से एक दिन पहले ही फरार हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने मुबारिक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम मल्हीपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी दलित पाल्ला की बेटी पारुल का मल्हीपुर निवासी दलित समाज के ही रामकुमार के पुत्र सागर के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे, जबकि पारुल के परिजन इसके खिलाफ थे। पारुल के परिजनों ने उसकी शादी बेहट क्षेत्र के एक गांव मेें तय कर दी और शादी के लिए लड़की को भी बेहट में रहने वाले उसके नाना के यहां पहुंचा दिया।

मंगलवार को बारात आनी थी। सोमवार की शाम को लगभग 7 बजे सागर अपने एक साथी के साथ बेहट पहुंचा और पारुल को उसके घर के बाहर बुला लिया। उसके बाद सागर रात में ही पारुल को लेकर फरार हो गया।

परिजन रात भर पारुल को तलाश करते रहे। सागर के घर जाकर भी उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार को दोपहर में सागर और पारुल बेहट रोड पर ग्राम मुबारिकपुर के निकट रेलवे लाइन पर पहुंच गए और दोपहर लगभग सवा बजे सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गए।

वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की शनाख्त कराई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें