फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग के ठेके में छापा मारा, डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद

Mon, 10 Oct 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने रविवार की शाम कस्बे में स्थित भांग ठेके की दुकान पर छापेमारी कर डोडा पोस्त और अन्य प्रतिबंधित नशीलें पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डोडो की कीमत एक करोड़ रुपए से डेढ़ करोड़ के बीच आंकी जा रही है। मौके से पुलिस ने दो युवक भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस बरामद हुई नशीली पदार्थो की गणना और इसके यहां तक पहुंचने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

रविवार की देर शाम एसएसपी मनोज तिवारी को गागलहेड़ी में सरकारी भांग की दुुकान पर नशीली पदार्थों की बिक्री शिकायत मिली। अपने स्तर पर जांच कराने  के बाद उन्होंने एएसपी सुनीति को छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी  में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री मिली। जांच में यहां से नशीली पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई। 

पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस इसके लाए जाने और इसमें शामिल अन्य लोगों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने में जुटी है।

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बिना लाइसेंस बिक रहे प्रतिबंधित सामान की गणना की जा रही। उसके बाद ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें