फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस जीप में टक्कर मारी, फायरिंग की

Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गोवंश से लदे वाहन को रोकने पर उसके चालक ने पुलिस की जीप को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और अपने वाहन को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पीछा करने पर तस्कर फायरिंग करते हुए गोवंश लदा वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक तस्कर पकड़ा गया। तस्करों के वाहन से पांच गोवंश को मुक्त कराए गए।

शनिवार देर रात रामपुर मनिहारान पुलिस गांव उमाही कलां मार्ग पर गश्त कर रही थीं। इसी दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसके चालक ने पुलिस जीप में ही टक्कर मार दी और अपने वाहन को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछाकर घेराबंदी की तो तस्कर फायरिंग करते हुए पिकअप से उतरकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा कर परवेज निवासी गांव मैनपुरा गंगोह को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप से पांच गोवंश भी बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोवंश को कटान के लिए ले जाया जा रहा था। उसने फरार हुए अपने साथियों के नाम परवेज, सारिक  निवासी कांठडा गंगोह बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें