इन्वर्टर और स्टेबलाइजर चोरी
करनाल। सुभाष गेट स्थित एक मकान से चोर इन्वर्टर और स्टेबलाइजर ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष गेट निवासी रामदेवी ने बताया कि 30 मार्च को वह अपने बेट से मिलने के लिए गुरुग्राम गई हुई थीं। जब वहां से वापस आईं तो घर का ताला टूटा मिला। घर में चेक किया तो इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर आदि गायब थे।