फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमारा ज्वैलर्स में आयकर विभाग का सर्वे

Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर पांच सौ और हजार के नोट बैंक खातों में जमा करने वालों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को आयकर विभाग ने सिविल लाइंस स्थित ओमारा ज्वैलर्स और उनके बहुगुणा मार्केट के पास स्थित आवास पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। अफसरों ने शोरूमों में ज्वैलरी का वैल्यूएशन किया। नोटबंदी के दौरान जमा रकम से संबंधित बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज सीज किए गए। दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान बैंकों में रकम जमा करने वालों के खातों की जांच पड़ताल में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक हीरे का कारोबार करने वाले ओमारा ज्वैलर्स से भी नोटबंदी के दौरान पांच सौ हजार के नोट में बड़े पैमाने पर ज्वैलरी की बिक्री हुई। बैंकों से वार्षिक सूचना रिपोर्ट मिलने के बाद हुई जांच में इनके खातों में काफी रकम जमा होने का पता चला। इसके बाद आयकर विभाग ने अन्य स्तरों से भी जांच की। फिर सर्वे की तैयारी की गई। सहायक निदेशक जांच के नेतृत्व में आयकर विभाग की दो टीमों ने शनिवार को दिन में ओमारा ज्वैलर्स और उसके मालिक के बहुगुणा मार्केट के पास स्थित आवास पर एक साथ सर्वे किया।

शोरूम और आवास पर टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अफसरों ने शोरूम और आवास को अपने अधिकार में लेकर वहां मौजूद लोगों को बाहर जाने से रोक दिया। बाहर पुलिस का पहरा भी बिठा दिया गया। इसके बाद टीमों ने नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में जमा रकम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। शोरूम में ज्वैलरी का वैल्यूएशन किया गया। अफसरों के मुताबिक नोटबंदी के दौरान काफी ज्वैलरी बिना पक्की रसीदों के बेची गई। इसके जरिए पांच सौ और हजार के लाखों के नोट को खपाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें