फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की एंटी रोमियाे टीम से नहीं डर रहे मनचले, छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 01 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : छेड़छाड़
विज्ञापन
नानौता के ग्राम सोना अर्जुनपुर निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि डर के चलते उसकी बेटी ने हाईस्कूल की गृह विज्ञान की बोर्ड परीक्षा भी छोड़ दी। जबकि पुलिस आरोपियों को संरक्षण देकर उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

  महिला का कहना है कि उसकी छोटी बेटी गांव के ही इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा है। काफी समय से गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ स्कूल आते जाते समय छेड़छाड़ कर रहा है। कई बार उसे उठा ले जाने की धमकी दी, किसी से शिकायत करने पर उसका स्कूल छुड़वा दिए जाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इससे उसकी बेटी डरी, सहमी रहने लगी।   पता चलने पर जब उन्होंने आरोपी के परिजनों को शिकायत की तो 4 मार्च को अपराह्न लगभग 3 बजे आरोपी के परिजन उसके घर में घुस गए और गालियां देते हुए उसके और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों बेटियों के साथ अश्लीलता की। जिससे दोनों बेटियों के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बचाया। 
विज्ञापन

  उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और मेडिकल कराकर उनकी रिपोर्ट लिखने का अनुरोध किया। लेकिन पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने उनकी बेटी को और भी परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें धमकी दी जा रही है कि उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई तो उसकी बेटी का स्कूल छुड़वा देंगे और उन्हें गांव छुड़वा देगे। 
  जब उन्होंने पुलिस से इस धमकी की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उनका ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपियों से तहरीर लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  20 मार्च को उसकी बेटी की हाईस्कूल की गृह विज्ञान की   परीक्षा छुड़वा दी गई। अब पुलिस उनके ही घर आकर कह रही है कि रामपुर तहसील में जाकर अपनी जमानत करवा लो। 
विज्ञापन

इस संबंध में विधवा महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें