फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पिता के सामने बेटी की हत्या

Sat, 01 Apr 2017 12:47 AM IST
ससुराल में पिता के सामने बेटी की हत्या
विज्ञापन
ससुराल में पिता के सामने बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मंसूरपुरा में गुरुवार की रात बुरी नजर रखने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के समय उसका भाई खेत में लगे ट्यूबवेल पर सो रहा था। मृतका के पिता ने हत्यारोपी जेठ, देवर, ननद और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

मृतका के पिता वाचाराम शर्मा निवासी पलोखरा थाना मंसुखपुरा ने बताया कि पुत्री राधा (23) का विवाह छह फरवरी 2010 को ग्राम मंसूरपुर निवासी बहादुर सिंह शर्मा के साथ किया था। उसका बड़ा भाई सत्यप्रकाश उर्फ गुट्टा अविवाहित था। वह राधा पर गलत नजर रखता था। राधा इसका विरोध करती थी। इस पर वह गालीगलौज करता ओर जान से मारने की धमकी देता था। 30 मार्च को राधा का फोन खो गया। उसने सत्यप्रकाश पर फोन लेने की बात कही तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना वाचाराम मंसूरपुरा गए और सत्यप्रकाश को समझाया। रात को राधा का पति बहादुर सिंह पास ही खेत पर लगे ट्यूबवेल पर सोने चला गया। इसके बाद लगभग 11 बजे राधा की चीख सुनाई दी। घर के पास ही सो रहे वाचाराम शर्मा ने जाकर देखा तो सत्यप्रकाश उस पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था। उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। थोड़ी ही देर में बहादुर सिंह भी घर आ गया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर जयकरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सत्यप्रकाश, देवर अजय, ननद कमला देवी, उसके पति श्रवण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
--------
मासूम बच्चों को नहीं पता कैसे मरी मां
मृतका राधा के दो बच्चे दिव्यांश (5) अपनी बुआ के घर आगरा रहता है। जबकि देव (2) अपनी मां के पास ही था। दोनों बच्चों को मां की मौत के बारे में कुछ पता नहीं है। मृतक की सास नंदा देवी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। अपने बेटे की करतूत पर वह रो-रोकर उसे भला बुरा कह रही है। हत्यारोपी सत्यप्रकाश ट्रक ड्राइवर है और पिछले एक माह से घर पर ही था। घटना की सूचना पर राधा के मायके वाले थाना फतेहाबाद पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें