फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में कट गईं आठ महिलाओं की चोटियां

Fri, 11 Aug 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कटी चोटी दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिले में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी जनकपुरी और कुतुबशेर थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की चोटी कट गईं। उधर, देहात क्षेत्र में 24 घंटों में छह महिलाओं की चोटियां कट गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने अफवाह पर ध्यान न दिए जाने की अपील की। जनकपुरी थाना क्षेत्र में पहली घटना ग्राम चकहरेटी में सामने आई। यहां दिलशाद की पत्नी दिलशाना (35 वर्ष) की चोटी कट गई।

उसका कहना है कि सुबह लगभग छह बजे वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि अन्य परिजन बाहर बरामदे में सो रहे थे। जब वह उठी तो उसकी चोटी पास में ही कटी हुई पड़ी थी। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


दूसरी घटना कुतुबशेर के मोहल्ला नदीम कॉलोनी मुजफ्फर मस्जिद के पास हुई। कॉलोनी निवासी रिजवान अंसारी की पत्नी शाहिदा की दोपहर में ही संदिग्ध रूप से चुटिया कट गई। शाहिदा का कहना है कि वह दोपहर में लगभग 12 बजे अपने कमरे में चारपाई पर लेटी हुई थी।

अचानक उसे बालों में कुछ महसूस हुआ। उसने बालों में हाथ लगाकर देखा तो उसकी चोटी कट चुकी थी। उस समय सभी लोग घर से बाहर थे। उसने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। कुछ ही देर में चोटी कटने की खबर पूरे मोहल्ले में लग गई। 

चिलकाना। कस्बे के मोहल्ला गढ़ी में शबनम पत्नी शहवाज तथा असमा पत्नी भूरा एक ही मकान में रहती हैं। असमा का कहना है कि बुधवार की रात में वह उठकर घर के आंगन में गई तो उसे लगा कि कोई उसके बाल पीछे से खींच रहा है।

बाल खिंचते ही असमा घर के आंगन में ही गिर गई और उसकी चोटी कट गई। आसमा की आवाज सुनकर उसकी जेठानी शबनम उसे उठाने घर के आंगन में आ गई। तो उसे परिजनों को शबनम की चोटी भी कटी हुई बिस्तर पर पड़ी मिली।

देवरानी जेठानी की एक समय में चोटी कटने से शोर मच गया। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी मोहल्ले में नसीम की पत्नी रिजवाना बृहस्पतिवार दोपहर में नमाज पढ़ रही थी। नमाज पढ़ते हुए रिजवाना बेहोश हो गई।

रिजवाना की सास ने उसे उठाया तो उसकी कटी चोटी मिली। कटी हुई चोटी देखकर रिजवाना बेहोश हो गई। रिजवाना को डाक्टर को दिखाया गया, लेकिन रिजवाना पूरी तरह होश में नहीं आई।  

गांव डिंडौली खेड़ा में भी महिला की चोटी कटने की खबर है। अवनीश गुप्ता की पत्नी मंजू दोपहर में घर में सो रही थी। जब सो कर उठी तो बच्चों ने मां की चोटी के कटे हुए बाल देखकर शोर मचा दिया।

मंजू ने बताया की जब वह दोपहर बाद स्नान कर रही थी तो स्नान घर में भी उसके कटे हुए बाल मिले हैं। गागलहेड़ी के ग्राम पाल्ली में सुमन पत्नी बिजेंद्र आंगन में सो रही थी।

सुमन का कहना है कि बारिश होने के बाद जब वह घर में अंदर पहुंची तो उसे अपनी चोटी कटी हुई मिली। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि सुमन इससे पहले भी कपड़े कटने और घर में खून के छींटे होने की अफवाह फैला चुकी है।

गांव के लोगों का कहना है कि ऐसा किसी और के साथ नहीं हुआ है। गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड निवासी मसरूफा ने बताया कि रात दस बजे नमाज पढ़ने के बाद वह सो गई। दूसरे दिन छोटी लड़की ने आंगन के बीच कटी चोटी पड़ी दिखाई। जब उसने अपने बाल देखे तो उसकी चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें