फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में भिड़ गए बाराती-घराती

Thu, 18 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र के गलीरा रोड पर बुधवार शाम चल रहे एक शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गया, जब शराब के नशे में खाने पर टिप्पणी किए जाने पर बाराती और घराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


उनमें जमकर लात घूसे चले। घटना की सूचना मिलने पर हसनपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। विवाद शांत करने के लिए पुलिस दोनों ही पक्षों के कुछ लोगों को हसनपुर चौकी पर ले आई।

गलीरा रोड पर सतीश कुमार के यहां देहरादून के इलमचंद के परिवार से बारात आई थी। शाम के समय शादी समारोह में चल रही दावत के समय बाराती और घराती पक्ष के अधिकतर लोगों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि खाना खाने के बाद बारात के कुछ लोगों ने घराती पक्ष के लोगों पर टिप्पणी कर दी कि यह कैसा खाना बनाया है।

शराब के नशे में होने के कारण इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में काफी देर तक लात घूसे चलते रहे। इसी बीच, हसनपुर चौकी पुलिस के पास सूचना पहुंची तो चौकी प्रभारी संजीव यादव अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। हालांकि शराब के नशे में बहकती स्थिति में देखकर आगे विवाद होने से बचाने के लिए दोनों ओर के कई लोग हिरासत में ले लिए गए।

उन्हें चौकी पर लाया गया। यहां आने के बाद ये लोग पुलिस से जल्दी छोडने की गुहार भी करते रहे। चौकी प्रभारी ने कहा कि शादी संपन्न होने या दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें