सहारनपुर के चिलकाना में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चार लोगों को डोडा पोस्त तथा कार के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पियूष दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कार द्वारा हरियाणा की तरफ से डोडा पोस्त
लेकर आ रहे हैं। एसआई निशान सिंह, अजीत सिंह की टीम ने चिलकाना दुमझेड़ा रोड पर वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। कार की जांच के दौरान पुलिस को पांच किलो डोडा पोस्त, 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है।
कार में सवार गांव दुमझेड़ी निवासी अनीस, मुर्सलीन, प्रवेज तथा इकराम उर्फ डांगरा को नशा विरोधी अधिनियम में जेल भेज दिया तथा उनकी इंडिगो कार को सीज कर दिया। इस कार्रवाई नशे के सौदागरों में खलबली मच गई है।