फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ से अलग कर बेड के नीचे दबा दिया था सिर

Mon, 17 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शाहनवाज ने बिना खौफ के फिरोज का निर्मम कत्ल किया। पुलिस ने बताया कि जब फिरोज की बहन फिरोज को नशे में उसके घर पर छोड़कर गई तो पहले तो फिरोज को नशे में पूरी तरह से बेसुध हो जाने दिया। फिर उसने दांव और छुरा निकाला तथा साथी नासिर उर्फ खान उर्फ बादल के साथ मिलकर उसपर टूट पड़ा।
विज्ञापन


गला काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। शाहनवाज ने धड़ को तो बोरे में बंद कर दिया और सिर को पहले काली पालीथिन में फिर एक सफेद पालीथिन में रखकर अपने बेड के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। धड़ को खाली प्लाट में फेंकने के बाद शाहनवाज दबे हुए सिर के ऊपर रखे बेड पर इत्मीनान से सो गया। उसे किसी तरह का खौफ नजर नहीं आया।      

फिरोज के कारण कोई किराए पर मकान नहीं देता था ः पुलिस पूछताछ में फिरोज की मां ने बताया कि फिरोज की हरकतों के चलते कई जगह से उन्हें मकान खाली करना पड़ा। कोई अपना मकान किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था। फिरोज के चलते उनकी बहुत बदनामी हो चुकी थी।      
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर ही रुक गए थे खोजी कुत्ते ः पुलिस ने डॉग स्क्वायड को भी शव की पहचान कराने के लिए लगाया था। लेकिन खोजी कुत्ते भी कुछ दूर जाने के बाद रुक गए थे। कुत्ते हत्यारोें के मकान से पहले ही रह गए थे।         

संदेह में एक मकान का ताला भी तुड़वाया था  ः  पुलिस ने मृतक के सिर की तलाश में एकता कालोनी में खूब छानबीन की थी। यहां तक कि बंद पड़े एक मकान को संदिग्ध मानते हुए उसका ताला भी तुड़वाया था। लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला।            
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें