रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। शस्त्रों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव की जांच की। अपर एसपी ने कोतवाली के सभी अभिलेख दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, एससीएसटी रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
महिला उत्पीड़न के दर्ज मामलों की जानकारी ली। जिस पर अपर एसपी ने महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित गति से कार्रवाई कर अंकुश लगाने की बात कही। नगर में लगने वाली गश्त के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि रात के वक्त पुलिस गस्त चुस्त दुरूस्त रहनी चाहिए। नगर में हो रहीं चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीओ विवेकानंद तिवारी रहे।