फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी असलाह से हो रहा क्राइम !

Wed, 14 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से लूटे हथियारों को ही पुलिस बरामद नहीं कर पा रही है। बदमाशों ने पुलिस से न सिर्फ पिस्टल, बल्कि काबाईन और एके-47 तक लूटी हैं। पुलिस बदमाशों को पकड़ने का तो दावा करती है, लेकिन हथियार कहां गए, इसका पता नहीं लगा पाई है।      
विज्ञापन


बदमाशों ने न सिर्फ वारदातों को अंजाम दिया है, बल्कि पुलिस को भी जमकर घुमाया। यहां तक कि बदमाशों ने पुलिस के हथियार तक छीन लिए। 23 अप्रैल 2013 में देवबंद में एसपी देहात के गनर से मारपीट कर एके-47 छीन ली।

खूब तलाश किया गया, लेकिन पुलिस को एके-47 नहीं मिल सकी। इसके बाद 5 जून 2013 को ही बदमाशों ने सीओ के सामने ही सिपाही राहुल ढाका को गोली मारकर उससे कार्बाइन लूट ली। उसका भी आज तक कोई सुराग नहीं मिला। अब 27 अगस्त को दारोगा अरविंद नैन को घायल कर बदमाशों ने पिस्टल और बाइक लूट ली थी।
विज्ञापन


बाइक तो बरामद हो गई लेकिन पिस्टल का पता नहीं चल सका। पुलिस से लूटे हथियारों की तलाश में बदमाशों को तो गिरफ्तार किया, लेकिन पुलिस अब तक लूटे गए सरकारी असलाह को नहीं बरामद कर सकी। माना जा रहा है कि पुलिस से लूटे गए हथियार बदमाशों के गैंग के पास पहुंच रहे हैं। 

दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। सोमवार की रात को पुलिस ने खुर्द रोड पर एक मकान में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने जनकपुरी क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल समेत चोरी की दो बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला राधा विहार निवासी सुुनील एवं संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से शहर से चोरी हुईं अन्य बाइकों के बारे में पूछताछ कर रही है।

बदमाशों की है तलाश      
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि अभी कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी होनी है। पकड़े गए बदमाश उनके पास ही लूटी गई पिस्टल बता रहे हैं। शीघ्र ही शेष बदमाश पकड़े जाएंगे और लूटी पिस्टल बरामद हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें