फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा

Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में युवकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोग आरोपी युवकों की तलाश करने के दौरान एक कॉलेज में पहुंच गए, जिससे हंगामा हो गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया तभी उक्त लोग वहां से वापस गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को सैनपुर गांव की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए नगर में आई थी। लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत उसने घर जाकर की। जानकारी मिलने पर बुधवार को छात्रा के परिजन भीम आर्मी संगठन से जुड़े कुछ लोगों के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों की तलाश करते-करते इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित एक कॉलेज में पहुंच गए।

युवकों की भीड़ को देख कॉलेज स्टॉफ घबरा गया और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और उक्त लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया है कि छात्रा छेड़छाड़ करने वाले युवकों को जानती नहीं है। 
विज्ञापन


केवल शक के आधार पर उसके परिजन युवकों की तलाश करते-करते कॉलेज में पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर वहां से वापस भेजा। बता दें कि रेलवे रोड पर कई स्कूल हैं और कॉलेज की छुट्टी होने के समय आवारा किस्म के लड़के छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। 

कुछ दिनों पूर्व नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के स्वागत समारोह में उनका ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। लेकिन आज तक यहां छुट्टी के समय पुलिस ड्यूटी नहीं लगाई गई। 

कच्ची शराब के साथ दो पकड़े, जेल भेजे ः देवबंद। कोतवाली पुलिस ने चंदेना कोली गांव में छापामारी कर यहीं के रहने वाले करेशन और जोगेंद्र को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोनों लोग गांव में एक खाली जगह में कच्ची शराब निकालने की भट्टी चला रहे थे। मौके से 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।  पुलिस के मुताबिेेेक रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें