फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ पकड़ा

Mon, 18 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम में एक तरफ तो नशे की हालत में आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ नशे के छोटे बड़े सौदागर किशोरों और युवाओं को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सर्द मौसम में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और आसपास के इलाके में चरस तक बांटी जा रही है। नशे के ऐसे ही धंधे में शामिल एक आरोपी को आधा किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसे रेलवे स्टेशन से खलासी लाइन की ओर उतरने वाले लकड़ी के पुल से गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे की अगुवाई में एसएसआई सुनील दत्त सहित अन्य सदस्यों की टीम ने शनिवार रात छापा मारकर लकड़ी के पुल के पास यह आरोपी पकड़ा। रेलवे कालोनी के पास रहने वाला सादिक और उसके कुछ साथी काफी समय से अपना नेटवर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि सर्दी के मौसम में नशा अधिक किया जाता है। हरियाणा के यमुनानगर, करनाल सहित अन्य जगहों से नेटवर्क से जुड़े कुछ एजेंटों के माध्यम से चरस मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें