फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े ग्रए एटीएम बदलने वाले बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बैंक एटीएम कार्ड बदलकर दूसरों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, नगदी एवं दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुन्नालाल डिग्री कॉलेज के पास विजया बैंक एटीएम के पास से एटीएम कार्ड बदलकर दूसरों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौतम, मैनपाल तथा रवि कुमार निवासी मनोहरपुर कोतवाली सदर बाजार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 एटीएम कार्ड, 39 हजार रुपये एवं बिना नंबर की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम से रुपये निकालने की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें सदर बाजार कोतवाली, मंडी कोतवाली की 4 घटनाओं तथा शामली की दो घटनाओं को मिलाकर कुल 6 घटनाओं का खुलासा हुआ। 

एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर में की गई घटनाओं में अन्य साथी लोकेश निवासी बुढ्डाखेड़ा थाना फतेहपुर सहारनपुर भी शामिल है। अन्य जनपद एवं राज्यों में भी इनका गैंग सक्रिय है और अन्य साथी भी जुड़े हैं। जिनके बारे में जानकारी की जा रही हैं। 

हरिद्वार में भी पकड़े गए थे आरोपी ः एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि हरिद्वार के थाना बाहदराबाद से भी 10 फरवरी 2017 को एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोप में चारों आरोपी जेल गए थे।

जो 28 मार्च को हरिद्वार जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं और अपने गैंग को फिर सक्रिय कर वारदात करने लगे। 
एसएसपी ने बताया कि एटीएम बदलने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान, चेतराम शर्मा, आरिफ अली, जहूर अली, विनीत कुमार को पांच हजार रुपये का ईनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें