फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर साल भर किया शोषण

Tue, 23 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी का साल भर शोषण किया गया। आरोप है कि युवक उसे मुंबई लेकर गया था। परिजन मुंबई पहुंचे तो वह मौके से भाग निकला। लड़की को लेकर परिजन लौट आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण को भेजा।   दुराचार की पीड़ित किशोरी हथगाम थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही गुलशेर के बेटे जहूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि युवक ने पहले शादी करने का झांसा दिया। बाद में वह इंकार करने लगा। मुंबई जाकर युवक को पुलिस से पकड़वाने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उधर, अगवा किशोरी को लाकर परिजनों ने पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एसओ सीबी सिंह का कहना है कि मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें