फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा और सपा समर्थकों में हो गया पथराव

Fri, 24 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पथराव में फैली ईंटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा में बुधवार रात चुनावी माहौल को लेकर कहासुनी के बाद सपा और बसपा समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव और हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद दोेनों दलों के नेताओं ने थाने पर पहुंचकर समझौता कराया।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। बुधवार रात मोहल्ला लहसवाड़ा में बसपा एवं सपा प्रत्याशी के समर्थक जनसंपर्क कर रहे थे। इसी बीच चुनावी माहौल को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मारपीट होने लगी। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग भी हुई। लेकिन किसी भी तरफ से कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों पक्षों के समर्थक वहां से जा चुके थे। इस घटना का पता चलने के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने कोतवाली पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगे ऐसा टकराव होगा। पुलिस से इस शर्त के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि इस प्रकरण में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें