फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 घरेलू सिलेंडर जब्त, ढाई क्विंटल सब्जी नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। दुकानों में रेट लिस्ट न लगाकर मनमर्जी के दाम वसूलने और गले-सड़े खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की छापामारी वीरवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक राजीव शर्मा की अगुवाई में विभागीय निरीक्षकों की टीम ने ज्वालामुखी, देहरा, ढलियारा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक संस्थानों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में कामर्शियल के बजाय इस्तेमाल किए जा रहे 27 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा करीब ढाई क्विंटल गली-सड़ी सब्जी भी नष्ट करवाई गई और करियाने की दुकानों में अनियमितताएं बरतने पर बड़ी मात्रा में दालें और चावल जब्त किए गए। जिला नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि अनियमितताएं बरतने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। यदि दुकानदारों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो विभाग अगली कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से ओवर चार्जिंग और निम्न गुणवत्ता के खाद्य उत्पाद बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी ऐसे मामलों को लेकर विभाग को जानकारी देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें