फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ्ढाखेड़ा में खंडित की मूर्तियां

Wed, 17 Aug 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
गांव बुढढाखेड़ा गुर्जर में प्राचीन शिव मंदिर मूर्तियां खंडित होने पर मौके पर तैनात पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने शिव पार्वती की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। इसका पता चलते ही गांव में तनाव पैदा हो गया। मंदिर में इकट्ठा ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और नई मूर्तियां स्थापित करने का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर में गंगनौली चीनी मिल मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। शरारती तत्वों ने सोमवार को किसी समय मंदिर में घुसकर शिव पार्वती की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। उस वक्त मंदिर के महंत  चेतनदास बाहर गए हुए थे। शाम पांच बजे जब वह मंदिर में लौटे तो मूर्ति खंडित देख उन्होंने ग्राम प्रधान पदम सिंह को सूचना दी।

उधर, मूर्तियां खंडित करने की खबर लगते ही मंदिर में काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पांच थानों की पुलिस के साथ ही आरआरएफ व पीएसी बल को बुला लिया गया। सीओ सीटी संजय सिंह, सीओ हरि प्रकाश कसाना, एसडीएम हीरालाल यादव भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन


मंदिर समिति से जुड़े ग्राम प्रधान पदम सिंह, चौधरी कंवरपाल, कल्याण सिंह, सेठपाल, विपिन, विक्रम, बाबूराम, अरविंद, अमित कुमार, विजेंद्र, ब्रिजेश, श्रीनिवास ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव में किसी प्रकार के तनाव को नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने धैर्य का परिचय देते हुए प्रशासन की बात को मान लिया।

इसके बाद प्रशासन ने हरिद्वार से नई मूर्ति मंगाई और विधि विधान के साथ गांव का भ्रमण कर मूर्ति की मंदिर में स्थापना  कराई गई। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मूर्ति स्थापना के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

उधर, इस मामले में ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ एके त्यागी ने बताया कि मूर्तियां खंडित करने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें