फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह पकड़ा, तीन बाइक बरामद

Tue, 13 Jun 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
thief - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल एवं तीन चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मंडी कोतवाली पुलिस को रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे खाताखेड़ी मोड़ पर तीन संदिग्ध लोगों के खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। 

  गिरफ्तार किए गए तीनों ने अपना नाम गुल्फीसयान निवासी मोहल्ला झोटेवाला, फरमान उर्फ मांडा निवासी पानी की टंकी खाताखेड़ी तथा दानिश उर्फ मटरू निवासी पानी की टंकी खाताखेड़ी बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइक एवं तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दानिश से चोरी के दो सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है।

जिनमें पांच जून को लाल दास रोड के पास से सिद्धार्थ तनेजा निवासी म्यूनिसिपल कालोनी से पल्सर बाइक चोरी की थी।  9 जून को मोहल्ला खाताखेड़ी गली नंबर एक से बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स चोरी की थी। 09 जून को ही मोहल्ला खाताखेड़ी गली नंबर-2 से बाइक हीरो होंडा पैशन प्लस चोरी की थी।

11 दिसंबर 2016 को मोहल्ला साजिद रहमान निवासी मोहल्ला टोपिया सराय के दो मंजिला मकान से तीन मोबाइल फोन चोरी किए थे।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी दानिश पूर्व में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें