फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशोें ने सिपाही को गोली मारी, गंभीर

Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
shot
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के  थाना क्षेत्र के गांव बंबयाला में गश्त पर गए एक सिपाही को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। साथी सिपाही की जवाबी फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर घायल सिपाही को यूपी-100 से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।  
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाने की इस्लाम नगर चौकी पर तैनात सिपाही कपिल कुमार और सहेंद्र रविवार की रात 11 बजे गांव बंबयाला में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने सिपाहियों पर फायर झोंक दिया।
  गोली सिपाही कपिल कुमार की टांग में लगी, जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस पर सिपाही सहेंद्र ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

  इसके बाद उसने तुरंत एसओ प्रमोद कुमार को मामले की सूचना दी। तुरंत ही चुनहेटी फाटक पर तैनात यूपी-100 मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। सिपाही की हालात गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें