फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सिपाही से हाथापाई वर्दी भी फाड़ी, हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
घायल सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोह।  गांव महंगी स्थित एक बैंक शाखा पर भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन


नगर और देहात में बैंक शाखाओं पर बंद नोट बदलने एवं जमा करने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। गांव महंगी स्थित इलाहाबाद बैंक में भी भीड़ का बुरा आलम रहा। कनेक्टिविटी गायब हो जाने पर लोगों को कई घंटों इंतजार करना पड़ा।

भीड़ में मची अफरा तफरी में व्यवस्था में लगे एक पुलिस कांस्टेबल का डंडा किसी युवक ने पकड़ लिया। दोनों की कहासुनी होने लगी। 

इसी बीच कुछ अन्य लोग भी सिपाही से भिड़ गए। खींचातानी में सिपाही की वर्दी फट गई। सिपाही को चोटें भी आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को लाइन में लगाया। तीतरो थाना प्रभारी टीएस भाटी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें