फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। व्हाटसअप ग्रुप पर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाली पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात हुए हंगामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आया युवक उपकारागार की आवासीय कालोनी में रहता है और एक हेड कांस्टेबल का बेटा है।
विज्ञापन


व्हाटस एप पर सुनील फार्म सेंटर नाम से बने ग्रुप पर किसी युवक ने मुस्लिम महिलाओं और मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करनी वाली आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी थी। इसे लेकर शुक्रवार की रात्रि मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले तो विधायक पुत्र और उसके बाद विधायक माविया अली के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया था।

गुस्साई भीड़ ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथराव किया तो पुलिस और पीएसी ने बल प्रयोग कर उन्हें काबू में किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी माजिद अली सिर में चोट लगने के चलते चोटिल हो गए। जिन्हें तुरंत निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय अधिकारियों से सूचना मिलने पर एसपी देहात रफीक अहमद भी देवबंद पहुंचे गए। जिन्होंने तुरंत पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने उपकारागार की आवासीय कालोनी से आरोपी युवक जयप्रकाश जवाहरिया को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक युवक उपकारागार में तैनात एक हैड कांस्टेबल का बेटा है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी मोहम्मद हसीब की तहरीर पर जयप्रकाश के खिलाफ धारा 295, 153 (ए) व 66आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए शनिवार को उसे जेल भेज दिया। 

गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व भी फायर ब्रिगेड स्टेशन में कार्यरत एक सिपाही के बेटे चिराग मलिक ने कुछ इसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उधर, इस मामले में देवबंद मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि बार बार इस प्रकार की घटनाओं का होना पुलिस की ढिलाई की नतीजा है। उन्होंने गिरफ्त में लिए गए आरोपी पर रासुका लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें